छात्रसंघ चुनाव का शोर तेज.......नामांकल कल......20 को होगी अंतिम प्रत्याशियों की सूची जारी
(Rajasthan, India) छात्रसंघ चुनाव की तैयारियों को लेकर राजस्थान विश्विद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने पर कमेटियों ने चर्चा की। 23 अगस्त को होने वाले छात्रसंघ चुनावों के लिए राजस्थान विश्वविद्यालय और संगठक कॉलेजों में 19 अगस्त को नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। साथ ही 20 अगस्त को सुबह 8 से 10 बजे तक नामांकनों पर आपत्तियां दे सकेंगे। उसी दिन सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक नाम वापसी और नामांकनों की छंटनी का काम होगा। शाम 5 बजे तक अंतिम नामांकन सूची जारी की जाएगी। छात्र कल्याण अधिष्ठाता ने चेतावनी दी कि आचार संहिता का उल्लंघन करने पर प्रत्याशी पर कार्रवाई की जाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।