बाड़मेर में सामने आया दलित महिला से दुष्कर्म का मामला.........
(Barmer, Barmer) बाड़मेर जिले के हाजाणियो की ढाणी मे एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ढाणी में बीती रात घर मे घुसकर तलवार की नोंक पर एक दलित महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। पीडिता ने महिला थाने मे मामला दर्ज करवाकर बताया की शनिवार रात को महाबार गांव निवासी देवीसिंह राजपूत हाथ मे नंगी तलवार लेकर घर मे घुसा और पीडिता और उसके परिजनो को जान से मारने की धमकी दुष्कर्म किया। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने पीडिता का मेडिकल मुआयना करवा कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।