सरकार आपके द्वार का दूसरा दिन.........मुख्यमंत्री राजे पहुंची खैरवाड़ा......
(Dhariawad, Udaipur) सरकार आपके द्धार कार्यक्रम के तहत तीसरे दिन पंचायती राज मंत्री गुलाबचंद कटारिया शहर के पास शोभागपुरा पंचायत में जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान पंचायत क्षेत्र में बनी कालोनियों मे मुख्य रूप से पानी की समस्या सामने आई। कटारिया की जनसुनवाई में यूआईटी के अधिकारी की मौजूदगी होने से कटारिया ने हाथों हाथ पानी की समस्या के निस्तारण के निर्देश जारी किए। इस क्षेत्र में कुछ लोगों ने अपने स्तर पर कॉलोनियां काट कर प्लाट बेच दिये थे। जिनमें नियमों के अनुसार मकान नही बनने से अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। ऐसे मे जनसुनवाई में लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद कटारिया ने कहा कि सरकार आपके द्धार कार्यक्रम के बाद ही पता चलेगा कि कितना फायदा होगा। चित्तौड़गढ़ सरकार आपके द्वार के तहत चित्तौडगढ़ में मंत्रियों और उच्च प्रशासनिक अधिकारियों के ग्रामीण क्षेत्रों में दौरे जारी हैं। कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी कपासन क्षेत्र में गांवो का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुन रहे हैं तो वहीं सामाजिक अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी बेगू विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में जनसुनवाई कर रहे हैं। अरूण चतुर्वेदी ने सावता काटी बोरदा सहित कई गांवों का दौरा कर विद्यालयों और स्वास्थ केन्द्रों का निरीक्षण किया और समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को लताड लगाई। उन्होंने बोरदा गांव में जनसुनवाई के बाद बताया कि जिले के अलग-अलग पंचायतों में अलग-अलग प्रकार की समस्याएं सामने आ रही है। समस्याओं को मौके पर ही समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।