(ASSAM, India)
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) एपी राउत ने बताया कि गोगोई को हमले में कोई चोट नहीं आई लेकिन उनके काफिले में पीछे चल रहे दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। मुख्यमंत्री को जेड प्लस श्रेणी का सुरक्षा घेरा प्राप्त है और वह आज सुबह सड़क रास्ते से जोरहट से गोलाघाट के लिए निकले थे। राउत ने कहा कि गोगोई जैसे ही उरियमघाट में एक राहत शिविर के पास पहुंचे तो नाराज प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ नारे लगाये और उनमें से कुछ लोगों ने पीछे की तरफ चल रहे सुरक्षाकर्मियों के वाहनों पर पथराव किया। पथराव में काफिले के दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से तितर-बितर होने का आग्रह किया गया लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और पानी की बौछार भी की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।