मुंबई : दही-हांडी महोत्सव के दौरान 17 लोग घायल
(MAHARASHTRA, India) केईएम अस्पताल की डीन डॉक्टर शुभांगी पारकर ने कहा कि यहां 12 लोगों को लाया गया जो दही-हांडी के दौरान घायल हुए। हमने उन्हें भर्ती किया है और उनकी सेहत पर नजर रख रहे हैं। दूसरे घायलों को सायन अस्पताल ले जाया गया जहां दो लोगों को भर्ती किया गया। सायन अस्पताल के डीन डॉक्टर अविनाश सुपे ने बताया कि हमारे पास पांच लोगों को उपचार के लिए लाया गया। इनमें से हमने से तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी जबकि दो को भर्ती किया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर है। इसके सिर में चोट लगी है। हाल में उच्चतम न्यायालय से राहत मिलने के बाद महाराष्ट्र में लोगों ने आज हर्ष और उल्लास के साथ दही-हांडी का पर्व मनाया। बंबई उच्च न्यायालय ने दही-हांडी में 18 साल से कम उम्र के लड़कों के शामिल होने को प्रतिबंधित कर दिया था, लेकिन देश की सबसे बड़ी अदालत ने इस फैसले पर रोक लगा दी। जन्माष्टमी के दिन यहां दही-हांडी के दौरान लड़के मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ते हैं और चारो तरफ गोविंदा आला रे की गूंज सुनाई देती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।