इमरान समर्थकों की इस्लामाबाद में रैली आज
(International)
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के इस्तीफे की मांग पर अड़े इमरान खान के समर्थकों की ओर से आज इस्लामाबाद में रैली निकालेंगे। इससे पहले इमरान खान ने अपनी पार्टी के सांसदों की ओर से संसद से इस्तीफा देने का भी ऐलान किया गया है। इमरान खान ने सोमवार शाम प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की ओर से आया बातचीत का न्यौता भी ठुकरा दिया और कहा कि अब बातचीत तभी होगी। जब नवाज शरीफ इस्तीफा दे देंगे। वही सरकार विरोधी प्रदर्शन में खान का साथ दे रहे मुस्लिम धर्म गुरु ताहिर अल कादरी ने शरीफ के बातचीत के न्यौते को ठुकरा दिया। इमरान खान ने अपने समर्थकों और आम जनता से देश में बिजली पानी और अन्य टैक्स जमा नहीं कराने की भी अपील की है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।