तेलंगाना में घर-घर जाकर व्यापक सर्वे शुरू, सीएम ने की सफल बनाने की अपील
(ANDHRAPRADESH, India) तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने गत रविवार को कहा था कि सर्वेक्षण इसलिए किया जा रहा है, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ लक्षित तबकों को पहुंचे। कल शाम राव ने लोगों से सर्वेक्षण को सफल बनाने की अपील की। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यहां कहा गया कि शिक्षकों और पुलिसकर्मियों सहित तेलंगाना के करीब 4 लाख कर्मचारी इस काम में लगाए गए हैं। हैदराबाद में आम तौर पर सुबह के समय भारी यातायात दिखाई देता है, लेकिन आज इस शहर की सड़कें सुनसान नजर आईं। सरकार ने आज के लिए छुट्टी की घोषणा की है और लोगों से अपील की है कि वे सर्वेक्षण की वजह से घर पर ही रहें। सर्वेक्षण के मद्देनजर बाहर से लोगों के अपने निवास स्थल पहुंचने की वजह से पिछले कुछ दिनों में सार्वजनिक क्षेत्र की बसों और ट्रेनों में भीड़ दिखाई दी। खबर है कि मुंबई, सूरत और अन्य जगहों पर रह रहे तेलंगाना के लोगों से भी सर्वेक्षण के लिए अपने निवास स्थल लौटने को कहा गया। इन आरोपों को नकारते हुए कि सर्वेक्षण सीमांध्र के लोगों की पहचान करने पर केंद्रित है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।