(Dhariawad, Udaipur)
‘‘सरकार आपके द्वार’’ कार्यक्रम का आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे डूंगरपुर के सागवाड़ा में जनसुनवाई करेगी। मुख्यमंत्री की जनसुनवाई के दौरान ऊर्जा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर भी मौजूद रहेंगे। यहां से मुख्यमंत्री देर रात बांसवाड़ा जाएगी। जहां उनका बुधवार को जनसुनवाई का कार्यक्रम है। गुलाबचंद कटारिया उदयपुर के बड़गांव पंचायत समिति में जनसुनवाई कर रहे हैं। दूसरी ओर युनूस खान सलूम्बर में जनसुनवाई कर रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।