(Churu, Churu)
सूरजगढ़ विधानसभा सीट के उपचुनावों को लेकर कांग्रेस के पांच पर्यवेक्षक सूरजगढ़ क्षेत्र में पार्टी की स्थिति, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की राय जानने और टिकट के संभावित दावेदारों के बारे में पता लगाने के लिए आज सूरजगढ़ जाएंगे,पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चंद्रभान ने बताया कि कांग्रेस पर्यवेक्षक कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर रिपोर्ट दो-तीन दिन में पार्टी नेतृत्व को सौंप देंगे, उन्होंने बताया कि पार्टी नेतृत्व रिपोर्ट का आकलन कर अगले चार-पांच रोज में सूरजगढ़ सहित उप चुनाव वाली प्रदेश की चारों विधानसभा सीटों से प्रत्याशियों की घोषणा कर देगा.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।