(Ghaziabad, UTTARPRADESH)
सूत्रों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों की मांग है कि पुलिस भारतीय दंड संहिता के तहत उचित धाराओं में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करे। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली सहारनपुर सड़क को अवरूद्ध कर दिया और संगम विहार में एक बस स्टैंड के पास टायरों में आग लगा दी और कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचाया। 60 वर्षीय शेर मोहम्मद के रविवार को नाबालिग लड़की से बलात्कार की कथित कोशिश करने के बाद उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और पोस्को कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को रविवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए लाठियां चलाईं और प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। तब पुलिस ने हवा में गोलियां चलाई और प्रदर्शन समाप्त करने के लिए रबड़ की गोलियां भी चलाईं। लोनी में धारा 144 लगा दी गई है। स्थिति नियंत्रण में है। गाजियाबाद के जिलाधिकारी विमल कुमार शर्मा ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व और राजनीतिक संगठन पूरे प्रकरण को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।