सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की मेडिकल जांच का दिया आदेश
(Bhopalgarh, Jodhpur) सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम के स्वास्थ्य की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन करने का निर्देश दिया। शीर्ष अदालत ने मेडिकल बोर्ड को 23 सितंबर तक रिपोर्ट दाखिल करने को कहा। मामले पर आगे सुनवाई उसी तारीख को होगी।
आसाराम पर अपने ही आश्रम की एक नाबालिग लड़की के यौन शोषण करने का आरोप है। पीड़िता ने आसाराम के खिलाफ बयान भी दे चुकी है। बयान के आधार पर आसाराम को जोधपुर पुलिस गिरफ्तार की। अभी वह जोधपुर जेल में बंद हैं। आसाराम ने कथित पीड़ित के नाबालिग होने को चुनौती देते हुए कहा है कि उसका जन्म 1997 में नहीं बल्कि 1995 में हुआ है। लड़की के पिता के अनुसार उसका जन्म 1997 में हुआ है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।