झुंझुनूं जिले के बुहाना में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हुए घोटाले को पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने माना सही
(Buhana, Jhunjhunun) केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बुहाना में हुए भारी घोटाले को लेकर जनटीवी ने प्रमुखता से खबर चलाई थी और अधिकारियों जनप्रतिनिधियों और लोगों का ध्यान इस ओर खींचा था। जिसके बाद पीडब्ल्यूडी अधिकारी हरकत में आए और सोमवार को मौके पर पहुंचकर सड़क की जांच की। जांच के बाद अधिकारियों ने घोटाले की बात को सही माना और कहा कि 750 मीटर सड़क सिर्फ कागजों में ही बनकर रह गई थी। जिसके बाद अब विभागीय अधिकारी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटे हैं। तो जांच देखकर ग्रामीणों के मन में भी सड़क बनने की उम्मीद जगी है। पहले दिन विभाग ने जांच कर अब अतिक्रमण हटाने की योजना बनाई है। आपको बता दें कि जनटीवी ने सामाजिक सरोकार की दिशा में पहल करते हुए पचेरी कलां से नाईयों की ढाणी के बीच सड़क नहीं बनने। लेकिन कागजों में 51 लाख से अधिक की राशि सड़क निर्माण पर खर्च करने की बात कही थी.......

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।