वाराणसी में आज खुलेगा पीएम मोदी का ऑफिस, अमित शाह करेंगे उद्घाटन
(Varanasi, UTTARPRADESH) अपने इस कार्यालय के जरिए पीएम मोदी वाराणसी की जनता के साथ सीधे संपर्क करेंगे। वाराणसी के रविंद्रपुरी में 1970 में बने राम भवन नाम की इमारत में यह कार्यालय बनाया गया है। लगभग साढ़े चार हजार स्कवॉयर फीट में बनी यह इमारत से जनता की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस ऑफिस में 3 कमरे दो बड़े हाल के साथ ही जनता के साथ-साथ यहां आने वाले नेताओं के लिए भी शयन कक्ष बनाया गया हैं। पीएम मोदी के इस ऑफिस में जनता के लिए हर सुविधा का ध्यान रखा गया। यह ऑफिस में पूरी तरह से हाईटेक है। जनता की सुनवाई के लिए इंटरनेट और दूसरी कई आधुनिक सुविधाएं भी हैं। इंटरनेट के जरिये से जनता की दिक्कतों को तुरंत पीएम मोदी तक पहुचाया जा सकेगा। साथ ही सामाधान भी होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।