प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना हुई जारी, आज से दाखिल किए जाएंगे नामांकन
(Rajasthan, India) प्रदेश में चार सीटों पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी कर दी गई। जिसके बाद अब 27 अगस्त तक नामांकन का दौर चलेगा। निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। वही निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई। उपचुनाव को लेकर भाजपा कांग्रेस के साथ सभी दलों ने तैयारी को अंतिम रुप देना शुरू कर दिया है और एक दो दिनों में प्रत्याशियों की भी घोषणा कर दी जाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।