वाराणसी: अमित शाह ने किया मोदी के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन
(Pindra**, Varanasi) शाह ने काशी की जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि कुछ दिनों के भीतर ही काशी की तस्वीर बदलेगी और यह दुनिया का आदर्श शहर बनेगा। इस दफ्तर का प्रभारी शिव शरण पाठक को बनाया गया है। इस मौके पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शाह का जोरदार स्वागत किया। बनारस में खोले गए इस दफ्तर का उद्देश्य यहां के लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनना है। इससे लगता है मोदी अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों के उस विश्वास को और मजबूत करना चाहते हैं वहां के लोगों ने और देश की जनता ने उन पर दिखाया है। मोदी के इस दफ्तर में जो भी शिकायतें या सूचनाएं आएंगी उन्हें सीधे प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंचाया जाएगा। इस तरह मोदी के सीधे लोगं से संपर्क साध पाएंगे। गौर हो कि वाराणसी के रविंद्र पुरी में 1970 में बने राम भवन बिल्डिंग में मोदी का मिनी पीएमओ खोला गया है। इसी बिल्डिंग से जनता की समस्याओं का निदान किया जाएगा। पीएम मोदी के इस संसदीय कार्यालय को पूरी तरह हाईटेक बनाया गया है। पीएम के इस संसदीय कार्यालय में कुल पांच कमरे हैं। बाहरी दरवाजे से सबसे पहले कार्यालय होगा, जहां जनता की समस्याएं सुनी जाएंगी। इस कार्यालय में आईटी सेल भी बनाया जा रहा है जिसमें कम्प्यूटर और नेट तक सुविधा दी है, इन्टरनेट के माध्यम से जनता की समस्याओं को को तुरंत प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंचाया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।