(KERALA, India)
इसके अलावा रविवार को ड्राई-डे बनाने का भी निर्णय सरकार ने किया है। मुख्यमंत्री ओमन चांडी की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में यह निर्णय किया गया। सरकार ने फैसला लिया है कि राज्य में चल रहे 312 बार के लाइसेंसो का 31 मार्च 2015 के बाद नवीनीकरण नहीं किया जाएगा। सरकार एक अप्रैल 2015 से सिर्फ पंच सितारा होटलों को ही बार चलाने के लिए लाइसेंस देगी। इसका मतलब यह कि चार और तीन सितारा होटलों के लाइसेंस अपने आप निरस्त हो जाएंगे। हालांकि, ऐसा करने से पहले राज्य सरकार कानूनी राय लेगी की क्या इन बारों को तुरंत प्रभाव से बंद किया जा सकता है या नहीं। फैसले की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने कहा कि राज्य सरकार नई शराब नीति लेकर आएगी जिसमें बताया जाएगा की किस तरह प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी लागू की जाएगी। इस नीति पर यूडीएफ के सभी घटक दलों ने फैसला लिया और इस पर अंतिम मुहर कैबिनेट की बैठक में लगाई जाएगी। राज्य सरकार केरल हाई कोर्ट को अपना फैसला बताएगी जहां बंद किए गए 418 बारों के मालिकों ने केस दर्ज कर रखा है और मामले की अगली सुनवाई 26 अगस्त को होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।