सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का छठां दिन, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की चित्तौड़गढ़ के राशमी में जनसुनवाई,
(Arnod, Chittaurgarh) सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत छठें दिन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज चित्तौड़गढ़ में है। जहां वे राशमी सहित कई ग्राम पंचायतों में कार्यकर्ताओं और आम जनता से मुलाकात कर रही है। वही राशमी में मुख्यमंत्री का जनसुनवाई का भी कार्यक्रम है। सीएम राजे राशमी स्थित देवी मां के मंदिर में पूजा अर्चना भी करेगी। सीएम राजे ने कहा कि कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी जनता की समस्याओं को दूर करने में पहली प्राथमिकता दें। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनूस खान ने प्रतापगढ़ के जाखम डैम का निरीक्षण किया। इस दौरान युनूस खान ने कहा कि जाखम बांध के पानी को जयसमंद से जोड़ने के लिए लोगों की मांग उठ रही है। जिसे ध्यान में रखते हुए इसकी संभावना तलाश की जा रही है। 25 अगस्त को होने वाली केबिनेट बैठक में इस पर अहम निर्णय लिया जा सकता है। इस दौरान स्थानीय विधायक गौतमलाल मीणा भी मौजूद थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।