(DELHI, India)
राजस्थान विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने 2 जगह से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। दिल्ली में हुई कांग्रेस की बैठक में इन नामों की घोषणा की गई। कांग्रेस ने वैर से भरोसीलाल जाटव के पुत्र भजनलाल जाटव को और नसीराबाद से रामनारायण गुर्जर को टिकट दिया है। वहीं भाजपा ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। राजसमंद में रात 9 बजे होने वाली बैठक में भाजपा अपनी चुनावी रणनीति तय करेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।