सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का छठा दिन, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की चित्तौड़गढ़ के राशमी में जनसुनवाई
(Arnod, Chittaurgarh) सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत छठे दिन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज चित्तौड़गढ़ में है। जहां उन्होंने राशमी सहित कई ग्राम पंचायतों में कार्यकर्ताओं और आम जनता से मुलाकात की। मरमीमाता मेला ग्राउंड पहुंचने के दौरान राजे का रास्ते में जगह-जगह स्वागत सत्कार हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री राजे ने भी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। सीएम राजे ने कहा कि कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी जनता की समस्याओं को दूर करने में पहली प्राथमिकता दें। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनूस खान ने प्रतापगढ़ के जाखम डैम का निरीक्षण किया। इस दौरान युनूस खान ने कहा कि जाखम बांध के पानी को जयसमंद से जोड़ने के लिए लोगों की मांग उठ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए इसकी संभावना तलाश की जा रही है। 25 अगस्त को होने वाली केबिनेट बैठक में इस पर अहम निर्णय लिया जा सकता है। इस दौरान स्थानीय विधायक गौतमलाल मीणा भी मौजूद थे। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिक्षा मंत्री काली चरण सराफ ने राजसमन्द पंचायत समिति के भावा, मादडी, कुवॅरिया, सहित कई ग्राम पंचायतो में औचक निरिक्षण कर जन सुनवाई की जिसमें सभी स्थानो पर अतिक्रमण की समस्या प्रमुखता से सामने आई। सराफ ने मौके से ही उपखण्ड अधिकारी को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये वही भावा ग्राम पंचायत से निर्माणाधीन फोरलेन सडक के गुजरने से काफी ज्यादा मात्रा में ग्रामीण प्रभावित हो रहे है सराफ ने मामले में उच्च स्तर पर बातचीत कर निदान निकालने का आश्वासन दिया। जनसुनवाई के दौरान विद्यालयों, पानी, बिजली सहित कई समस्याएं सामने आई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।