पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन जारी
(International)
पाकिस्तान की तरफ से सीमापार से सीजफायर का उल्लंघन लगातार जारी है। आज भी पाकिस्तान रेंजर्स ने जम्मू के आरएसपुरा सेक्टर में बीएसएफ की चैकियों पर गोलीबारी की। जिसमें दो स्थानीय लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य जख्मी हो गए। जिन्हें जम्मू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेना सूत्रों के अनुसार जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में अब्दुलियाना और अरनिया सेक्टर में बीएसएफ की चैकियों पर पाक की ओर से गोलीबारी की गई। जिसके जवाब में बीएसएफ जवानों ने जवाबी फायरिंग की। दूसरी ओर भारतीय सेना ने जम्मू के अखनूर में एक सुरंग भी खेाजी है। जो सीमापार तक जा रही है। बताया जा रहा है कि आतंकी घुसपैठ के लिए बनाई गई इस सुरंग में पाकिस्तान की भी मिलीभगत है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।