शनिवार को राजस्थान में उदयपुर संभाग को छोड़ कर पूरे प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव है। इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए है। वहीं हाल ही में हुई हिंसक झडपो को देखते हुए राजस्थान हाईकोर्ट ने सभी प्रत्याशियों से शपथ पत्र मांगे है। शपथ पत्र में कोर्ट ने प्रत्याशियों से यह शपथ पत्र मांगा है कि यह चुनाव लिंगदोह कमेटी के नियमों के अनुसार ही हुए है। शपथ पत्र देने के बाद ही चुनावों के परिणाम की घोषणा की जाएगी। वहीं उदयपुर संभाग में छात्रसंघ चुनाव प्रदेश सरकार के दौरे के बाद होंगे। प्रदेश में विधानसभा चुनावों को बाद छात्रसंघ चुनावों को युवा शक्ति के हिसाब से काफी अहम माना जाता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।