उदयपुर के सुरखंड का खेड़ा गांव में एक मकान में जबरदस्त विस्फोट,
(Dhariawad, Udaipur) उदयपुर के सराड़ा उपखंड के सुरखंड का खेड़ा गांव में बीती रात एक मकान में विस्फोट से तीन लोगों की मौत हो गई। वही चार अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मकान में सात लोग मौजूद थे। इसी दौरान देर रात मकान में ब्लास्ट के साथ पूरी छत उन पर आ गिरी। गांव मं ब्लास्ट की तेज आवाज से पूरा गांव जग गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू कराए। हादसे में एक गर्भवती महिला और दस वर्षीय बच्चे की भी मौत हो गई। वही एक व्यक्ति ने उदयपुर के एमबी चिकित्सालय में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जांच में विस्फोट के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। राहत कार्यों के दौरान अचानक बूंदाबांदी होने से कुछ समस्याएं आई। पुलिस के अनुसार ब्लास्ट इतना भीषण था कि पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया........

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।