सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आज नौवां दिन,
(Dhariawad, Udaipur) सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज नौवां दिन है। कार्यक्रम के नौवें दिन मुख्य सचिव राजीव महर्षि अभी तक हुई जनसुनवाई को लेकर उदयपुर के राजस्थान एग्रीकल्चर काॅलेज में बनाए गए मिनी सचिवालय में अहम बैठक ले रहे हैं। जिसमें सोमवार को कार्यक्रम के अंतिम दिन होने वाली केबिनेट बैठक का एजेंडा तैयार किया जाएगा। आज की बैठक के बाद कल केबिनेट बैठक में कई अहम घोषणाएं भी इसी एजेंडे के आधार पर तैयार होगी। बैठक में लगभग सभी एसीएस हिस्सा ले रहे हैं। वही बैठक से पहले चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल के कई वार्डों और निशुल्क जांच व दवा केंद्र में अव्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने अस्पताल अधीक्षक डाॅक्टर डीपी सिंह को लताड़ भी लगाई और सुविधाएं दुरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में स्टाॅफ की कमी जल्द पूरी करने और मरीजों की सुविधाओं में बढ़ोतरी करने के संकेत भी दिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।