(MAHARASHTRA, India)
शंकरनारायणन ने पहले ही कहा था कि अगर उन्हें मिजोरम भेजा जाएगा तो वे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए उन्होंने अपने मिजोरम तबादले को अपमान बताते हुए कहा था कि अगर ऎसा होता है तो वे पद से हट जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा था कि उन्हें पहले से ही पता था कि एनडीए सरकार उन्हें पद पर नहीं रहने देगी। गौरतलब है कि मोदी सरकार ने शनिवार आधी रात को महाराष्ट्र के राज्यपाल के. शंकरनारायणन का तबादला मिरोजम कर दिया था। उनके जगह महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार गुजरात के राज्यपाल ओम प्रकाश कोहली को दिया गया है। शनिवार आधी रात को राष्ट्रपति भवन से जारी आधिकारिक सूचना में कहा गया कि 82 वर्षीय शंकरनारायणन का मिजोरम तबादला कर दिया गया है और गुजरात के राज्यपाल ओ पी कोहली महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। शंकरनारायणन का कार्यकाल 2017 में समाप्त होने वाला है। कमला बेनीवाल को मिजोरम के राज्यपाल पद से बर्खास्त किए जाने के बाद प्रदेश में राज्यपाल का पद खाली चल रहा था। कुछ दिन पहले ही बेनीवाल को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बर्खास्त कर दिया गया था। बेनीवाल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लंबा विवाद रहा था, जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे। बेनीवाल पहले गुजरात की राज्यपाल थी, जहां से उनका तबादला कर उन्हें मिजोरम भेज दिया गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।