(JHARKHAND, India)
यूपीएससी परीक्षा को देखते हुए झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने की तरफ से झारखण्ड बंद को स्थगित कर दिया गया है। झामुमो ने पार्टी कार्यकर्ता पर कथित तौर पर हुए हमले के विरोध में शनिवार को बंद का ऐलान किया था। लेकिन प्रदेश में हो रही यूपीएससी परीक्षा को देखते हुए बंद को स्थगित कर दिया गया है। गौरतलब है कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 21 अगस्त को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ हुई हूटिंग का एक तरह से बदला लेते हुए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को काले झंडे दिखाए गए थे। तोमर को रांची में उतरते ही भारी विरोध का सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह तोमर एयरपोर्ट से बीजेपी दफ्तर की ओर निकले। रास्ते में पहले से ही मौजूद झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और काले झंडे भी दिखाए। वहां भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनकी झड़प भी हुई। दोनों ओर से नारेबाजी के बीच मंत्री के काफिले को वहां से निकाला गया। झड़प के बाद जेएमएम कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाते हुए सड़क पर बैठ गए और ट्रैफिक जाम कर दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।