जनसुनवाई के दौर के बाद अब केबिनेट मंत्रियों की ओर से अपने विभागों का फीडबैक लिया जा रहा है। जिससे वो सोमवार को होने वाली केबिनेट बैठक में मजबूत तरीके से मुख्यमंत्री के सामने प्रजेंटेशन दे सके और कई अहम घोषणाएं कर सके। इसी कड़ी में पीडब्ल्यूडी मंत्री युनुस खान ने विभाग के संभागस्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और पिछले आठ दिन के दौरों पर फीडबैक लिया। बैठक में युनूस खान ने संभाग की सड़कों पर चिंता जताई और अधिकारियों को जनता के प्रति समर्पित होकर काम करने के निर्देश दिए। युनूस खान ने कहा कि प्रदेश में अब जो भी सड़कें बनेगी। उसका जिम्मा ठेकेदार का होगा। साथ ही तीन हजार किलोमीटर से अधिक सड़कें ऐसी है। जिनपर पेचवर्क नहीं हो सकता। ऐसे में उन्हें फिर से बनवाया जाएगा। साथ ही आने वाले समय में हर पंचायत को जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए सड़क निर्माण भी शुरू होगा,,,वही बैठक से पहले चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल के कई वार्डों और निशुल्क जांच व दवा केंद्र में अव्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने अस्पताल अधीक्षक डाॅक्टर डीपी सिंह को लताड़ भी लगाई और सुविधाएं दुरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में स्टाफ की कमी जल्द पूरी करने और मरीजों की सुविधाओं में बढ़ोतरी करने के संकेत भी दिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।