(Rajsamand, Rajasthan)
राजसमंद के देवीगढ़ में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने विकास के मुद्दों पर जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। बैठक में गुलाबचंद कटारिया....गजेन्द्र सिंह खींवसर....युनूस खान....हेमसिंह भड़ना.... अरूण चतुर्वेदी और कई विधायक और सांसद भी शामिल हुए। कल उदयपुर में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक होगी। वहीं राठौड़ ने कहा है कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से उदयपुर संभाग को बहुत फायदा होगा। उदयपुर को कई सौगाते मिलेंगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।