(BIHAR, India)
उन्हें आज सुबह तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें मुंबई ले जाया गया। जहां उनका मेडिकल चेकअप किया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि उनके हर्ट का ऑपरेशन होगा। लालू के हर्ट में परेशानी है, मुंबई के एशियन हर्ट इंस्टीट्यूट में इलाज चल रहा है। उपनगरीय क्षेत्र बांद्रा कुर्ला काम्प्लेक्स में स्थित एशियन हर्ट इंस्टीट्यूट के एक प्रवक्ता ने कहा, यह नियमित मेडिकल जांच है और घबराने की कोई जरूरत है। यह पूछे जाने पर कि 66 वर्षीय नेता की हर्ट सर्जरी होगी, प्रवक्ता ने कहा कि मेडिकल जांच के बाद ही इस बारे में फैसला किया जाएगा। बिहार में विधानसभा की 10 सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद आज मतों की गिनती हो रही है। उपचुनाव में उनकी पार्टी ने प्रतिद्वंद्वी नीतीश कुमार के जदयू से गठबंधन किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।