कर्नाटक विस चुनाव : दो सीटों पर कांग्रेस, एक पर भाजपा जीती
(India) भाजपा को तगड़ा झटका देते हुए कांग्रेस के एन वाई गोपालकृष्णा ने भाजपा के ओबालेश को बेल्लारी ग्रामीण सीट पर 33, 104 मतों के अंतर से हरा दिया जिसका प्रतिनिधित्व पहले बी श्रीरामालु कर रहे थे। लोकसभा सदस्य बनने के बाद उन्होंने यह सीट छोड़ दी थी। किसी समय में खनन क्षेत्र के दिग्गज और पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी के वफादार माने जाने वाले श्रीरामालु ने वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में बीआरएस उम्मीदवार के रूप में बेल्लारी ग्रामीण सीट जीती थी, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले वह भाजपा में फिर से शामिल हो गए थे। शिकारीपुरा में भाजपा बी वाई राघवेन्द्र के साथ यह सीट बचाने में कामयाब रही। यहां पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने 6430 मतों के अंतर से कांग्रेस के एस एच शांतावीरप्पा को कड़े मुकाबले में हराया। येदियुरप्पा वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में 24 हजार मतों के अधिक अंतर से यह चुनाव जीते थे। उस समय उन्होंने कर्नाटक जनता पक्ष (केजेपी) के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। उनकी पार्टी केजेपी का लोकसभा चुनाव से कुछ ही महीनों पहले भाजपा में विलय हो गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।