(Angara, Ranchi)
नकली हिंदू बनकर नेशनल राइफल शूटर तारा शाहदेव से शादी करने और जबरन धर्म बदलने की कोशिश के खिलाफ विहिप और अन्य हिंदू संगठनों का बुलाया गया रांची बंद काफी असरदार दिख रहा है। बंद कराने उतरे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने कई जगहों पर लाठी चार्ज किया और कई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बंद कराने निकले लोगों से झंडे बैनर भी छीन लिए। मेन रोड समेत कई इलाकों की सभी दुकानें बंद हैं। सड़कों पर वाहन नहीं के बराबर दिखाई दे रहे हैं।करीब साढ़े नौ बजे बंद कराने निकले विहिप, बजरंग दल और नारी सेना के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने डंगराटोली चौक पर लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज के कारण कुछ कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आयी। भगदड़ के कारण कई मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं। आसपास की दुकानें बंद हो गई। इधर इसी समय फिरायालाल चौक पर बंद कराने निकली नारी सेना की 50 से अधिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके हाथों से झंडे बैनर छीन लिए गए। नारी सेना की कार्यकर्ताओं ने इसका भारी विरोध किया। वे रांची पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रही थीं। बाद में इन्हें बसों में बैठाकर कैंप जेल जयपाल सिंह स्टेडियम ले जाया गया। राजधानी के अन्य इलाकों में भी भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।