(BIHAR, India)
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव को हृदय संबंधी शिकायतों के कारण मुंबई के एशियन हार्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने आज सुबह बताया कि मशहूर शल्यचिकित्सक डॉ रमाकांतपांडा राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख के स्वास्थ्य की जांच कर रहे है। सूत्रों के मुताबिक यादव के हृदय के दो वाल्व बदलने की जरूरत है, इसलिए उनकी सर्जरी की जा सकती है। इस संबंध में सभी जांच शाम तक पूरी कर ली जाएगी। यादव रविवार देर शाम मुम्बई आए थे। गौरतलब है कि राजद प्रमुख के अस्वस्थ होने की खबर उस वक्त आई है जब बिहार में विधानसभा की 10 सीटों के लिए हुए उपचुनाव में महागठबंधन को सफलता मिली है। इस उपचुनाव के लिए यादव ने जनता दल यूनाइटेड के नेता नीतीश कुमार के साथ गठबंधन किया है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।