हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर उदयपुर में वकीलों का बंद......
(Dhariawad, Udaipur) केबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने वकीलों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी। जिसमें हाइकोर्ट बैंच की स्थापना सहित कई मुद्दों पर बातचीत हुई और वकीलों ने अपनी मांग को लेकर सीएम को ज्ञापन सौंपा। मुलाकात के बाद वकीलों ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। अब अगर सीएम जयपुर जाकर कोई कदम नहीं उठाती है तो वे अपने आंदोलन को उग्र करने की रणनीति पर चर्चा करेंगे। उदयपुर में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना की मांग को लेकर उदयपुर आधा दिन बंद रहा। ये बंद बार एसोसिएशन उदयपुर की ओर से करवाया गया और बंद में शहर के कई संगठनों सहित मजदूर संगठनों ने भी पूरा सहयोग दिया। इस दौरान वकीलों ने सुबह कोर्ट चौराहे पर इकठ्ठा होकर टोलियों के रूप में शहर के अलग अलग हिस्सों में निकले और बाजार बंद करवाए। वकीलों के बंद और प्रदर्शन के दौरान जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था तैनात रही।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।