जबरन धर्म परिवर्तन मामले में रांची बंद, 100 हिरासत में
(Angara, Ranchi) रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि रातू रोड, हरमू बाइपास और पुरूलिया रोड पर तोड़फोड़ की कुछ घटनाओं में बंद समर्थकों ने कुछ सरकारी और निजी वाहनों को निशाना बनाया और अनेक स्थानों पर उन्होंने जबरन व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करवाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सौ से अधिक बंद समर्थकों को हिरासत में लिया है। यह पूछे जाने पर कि क्या इस मामले के आरोपी युवक की गिरफ्तारी की गयी है, सिंह ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए अनेक पुलिस टीमों का गठन किया गया है लेकिन राज्य से बाहर फरार हो जाने के कारण अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।