बिहार विधानसभा उपचुनाव: राजद, कांग्रेस ने गठबंधन जारी रखने की बात कही
(BIHAR, India) राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने बिहार विधानसभा की दस सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम के बारे में अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रतिक्रिया से अवगत कराते हुए आज यहां कहा कि यह गठबंधन अगले वर्ष होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में ही केवल जारी नहीं रहेगा, बल्कि इसका स्तर राष्ट्रीय होगा। अस्वस्थ राजद प्रमुख को इलाज हेतु आज दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना होने पर हालांकि कार्यकर्ता सुबह में मायूस थे लेकिन जदयू-राजद-कांग्रेस गठबंधन के परिणाम से मिली खुशी ने उनमें उल्लास भर दिया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने भी उपचुनाव के परिणाम पर खुशी का इजहार करते हुए कथित संप्रदायिक और नफरत की नरेंद्र मोदी और अमित शाह स्टाईल वाली राजनीति को जोरदार मात देने पर जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव धर्मनिरपेक्ष लाईन की राजनीति की भारी जीत है। हमारे उम्मीदवार भागलपुर जो कि वर्ष 1990 से भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है से जीते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।