सुजानगढ़ के सांडवा में बस ने दो सगी बहनों को कुचला........
(Churu, Rajasthan) सुजानगढ़ उपखंड के गांव सांडवा में सोमवार को स्कूल से जाते समय दो सगी बहनों को एक निजी बस ने कुचल दिया। जिस पर दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। बाद में आक्रोशित ग्रामीणों ने बस को जला दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सांडवा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। जिस पर ग्रामीणों ने पुलिसकर्मीयों के साथ हाथापाई की। घटना में करीब आठ पुलिसकर्मियों के चोटंे आई हैं। वहीं, भीड़ ने बीदासर थाने की जीप को भी जला दिया। वहीं, ग्रामीणों ने छापर थाने की जीप को तोड़-फोड़ कर अस्पताल में भी तोड़फोड़ कर दी। बाद में सुजानगढ़ एएसपी महेंद्र हिंगोनिया, डीएसपी हेमाराम चैधरी, रतनगड़ सीओ प्रेमसिंह, सुजानगढ़ सीआई बीआर खिलेरी, बीदासर एसएचओ जितेंद्र स्वामी, छापर एसएचओ विष्णुदत और सालासर एसएचओ सहित जिला मुख्यालय से पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। बाद में घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी राहुल कोटोकी भी मौके पर पहुंचे। उधर, पुलिस ने एहतिहात के तौर पर करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।