(Angara, Ranchi)
रांची के मेन रोड स्थित ब्लेयर अपार्टमेंट के आर ब्लॉक में रहनेवाले रकीबुल हसन के फ्लैट नंबर 4 डी का ताला पुलिस ने तोड़ा। सोमवार की शाम पांच बजे दंडाधिकारी शीलवंत भट्ट और कोतवाली डीएसपी दीपक अंबष्ट के समक्ष ताला तोड़ा गया। इससे बाद सामानों की तलाशी ली गई और उसे जब्त किया गया। पुलिस ने बताया कि फ्लैट से चौंकानेवाले सरकारी दस्तावेज मिले हैं, जिससे स्पष्ट हुआ है कि दलाली में करोड़ों रुपए रकीबुल ने कमाए हैं। इसकी जांच चल रही है।जब्त सामानों में गीता और कुरान भी है। दूसरे कमरों से दो लैपटॉप व ब्रांडेड जूते मिले हैं। प्रत्येक लैपटॉप को ऑन करने के बाद पुलिस को कोई सुराग मिल सकता है। इसके अलावा काफी पेपर भी मिले हैं। पुलिस का कहना है कि कागजात कौशल बायोटेक नामक एनजीओ से संबंधित है। इसके अलावा कई बेरोजगार लोगों की नौकरी से संबंधित बायोडाटा भी मिला है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।