भीलवाड़ा के जहाजपुर में छात्राएं उतरी सड़कों पर.........
(Asind, Bhilwara) भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर में राजकीय सीनियर बालिका स्कूल की छात्राएं सड़कों पर उतर गई।
बालिकाओं का आरोप था कि समानीकरण के तहत उनकी स्कूल में मर्ज की गई दो स्कूलों की छात्राओं के लिए बैठने के लिए न तो पर्याप्त भवन है और न ही पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था है। साथ ही स्कूल में अध्यापको की कमी बनी हुई है। अपनी इन्हीं मांग को लेकर छात्राओं ने कक्षाओं का बहिष्कार कर स्कूल के ताला जड दिया और धरने पर बैठ गई। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्राओं को समझाने का प्रयास किया। लेकिन छात्राएं एसडीएम वंदना खोरवाल को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर अड़ गई। वहीं वंदन खोरवाल छात्राओं से मिलने की बजाय भामाशाह योजना शिविर के लिए रवाना हो गई। इस खबर को सुनकर छात्राओं ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसी बीच पुलिस निरीक्षक राजूराम चोधरी और अन्य पुलिकर्मियेां ने स्कूल का ताला तोड दिया। पुलिस कार्रवाई का छात्राओं ने विरोध किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।