विधानसभा उपचुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन.......
(Rajasthan, India) राजस्थान विधानसभा उपचुनावों के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। आज कई उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करेंगे। कोटा से कांग्रेस उम्मीदवार शिवकांत नदवाना और बीजेपी उम्मीदवार संदीप शर्मा अपना नामांकन भरेंगे। वहीं नसीराबाद से कांग्रेस के रामनारायण गुर्जर ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके साथ पीसीसी चीफ सचिन पायलट भी थे। बीजेपी की सरिता गैना भी अपना नामांकन दाखिल करेंगी । उनके साथ बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी होंगे। सूरजगढ़ विधानसभा से दिगंबर सिंह ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नसीराबाद विधानसभा उपचुनाव काफी दिलचस्प होंगे। कांग्रेस ने यहां से रामनारायण गुर्जर और बीजेपी ने सरिता गैना को उम्मीदवार बनाया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।