(DELHI, India)
लालू के दिल के आज दो आपरेशन हो रहे है। सुबह 8 बजे से ही एसियन हर्ट हास्पिटल में लालू यादव के आपरेशन की प्रक्रिया चल रही है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार लालू यादव का इलाज कर रहे डाक्टर विजय डी सिल्वा ने बताया है कि आपरेशन में 6 से 7 घंटे का समय लग सकता है और आपरेशन को बाद लालू यादव को लगभग एक सप्ताह अस्पताल में रहना होगा- वहीं बिहार में लालू यादव के स्वास्थ्य को लेकर लोगों में चर्चा है। जदयू से मिली जानकारी के अनुसार कल नीतीश कुमार मुम्बई जाएंगे और लालू यादव से मुलाकात करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।