(BIHAR, India)
बिहार से हाजियों के रवाना होने से पहले पटना हज भवन में हाजियों का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया जिसमे बिहार के मुख्य मंत्री जीतन राम मांझी मौजूद थे .....मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अल्पसंख्यको के लिए घोषणाओं की लम्बी कतार लगा दी ........उन्होंने कहा के पहले हज कमिटी को 40 लाख दिया जाता था, अब 75 लाख दिया जायेगा। वहीँ सुन्नी वक्फ बोर्ड को पहले 50 लाख दिए जाते थे अब 150 लाख दिए जायेंगे और शिया वक्फ बोर्ड को पहले 20 लाख दिए जाते थे अब 80 लाख सालाना दिया जायेगा। साथ ही सीएम ने कहा की हज भवन के मरम्मत के लिए आदेश दिया जाचुका है .
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।