(BIHAR, India)
कुपवाड़ा में शहीद हुए धनंजय का पार्थिव शरीर मंगलवार की रात एयर इंडिया की विमान आईसी 416 से पटना पहुंचा। देश की रक्षा करते हुए जान न्यौछावर करने वाले बिहार के सपूत मनेर के सुअर मरवा निवासी धनंजय का ताबूत में तिरंगा से लिपटा हुआ पार्थिव शरीर स्टेट हैंगर लाया गया। पाकिस्तान की गोलियों से शहीद हुए धनंजय के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर सीएम जीतनराम मांझी राजनीतिक बयान देने लगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनाव के दौरान कहा था कि पाकिस्तान का मुंहतोड़ जवाब देंगे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। नरेंद्र मोदी को जनता कभी माफ नहीं करेगी। सेना के साथ बिहार देश की जनता है। केंद्र के रवैये को जनता देख रही है। उन्होंने शहीद धनंजय के परिजनों को दस लाख का मुआवजा देने का एलान किया। कहा कि उनके पत्नी, बच्चों को सभी सरकारी सुविधाएं दी जाएंगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।