हाल में सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं बढ़ने के बाद से भारत और पाकिस्तान के सीमा बलों के बीच बुधवार को पहली बार मीटिंग हुई, लेकिन 45 मिनट की इस मीटिंग में किसी भी बात पर सहमति नहीं बन सकी। अधिकारियों ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच यह मीटिंग बॉर्डर पर तनाव को खत्म करने के लिए हुई थी।इस दौरान सीजफायर उल्लंघन की बढ़ती घटनाओं से संबंधित मुद्दे पर विचार-विमर्श नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने गोलाबारी और तनाव को दूर करने के लिए एक और फ्लैग-मीटिंग बुलाने का अनुरोध किया है। बीएसएफ के अनुसार पिछले 45 दिनों में इंटरनैशनल बॉर्डर पर पाकिस्तानी बलों की गोलाबारी 1971 वॉर के बाद से शायद सबसे ज्यादा हो रही है। बीएसएफ की 33 बटालियन के कमांडर एस.के. सिंह और 19 डेजर्ट रेंजर्स के विंग कमांडर मोहम्मद वकार ने बुधवार की मीटिंग में अपने पक्षों की अगुवाई की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।