(HARYANA, India)
पार्टी के अध्यक्ष कुलदीप विश्नोई ने भाजपा द्वारा गठबंधन धर्म नहीं निभाने का आरोप लगाकर भाजपा से गठबंधन तोड़ने का आज चंडीगढ़ में औपचारिक ऐलान किया। नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की यह पहली टूट है। विश्नोई ने प्रेस कांफ्रेस में भाजपा पर एक के बाद एक कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हरियाणा जनहित कांग्रेस का गला घोंटने की कोशिश की। विश्नोई ने कहा, 'मोदी की रेवाड़ी रैली में मुझे निमंत्रण नहीं दिया गया था फिर भी गठबंधन का धर्म निभाते हुए मैं रैली में गया। यहा तक कि रेवाड़ी रैली में मोदी ने मेरा नाम तक नहीं लिया। विनोद शर्मा को पार्टी में लेने से सुषमा स्वराज ने रोक दिया।'
विश्नोई ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि वह हजकां की रैली में आएंगे लेकिन नहीं आए। भाजपा वालों ने हिसार लोकसभा चुनाव में मुझे हरवाया। विश्नोई ने कहा कि भाजपा का इतिहास हमेशा से सहयोगी दलों को धोखा देने का रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।