(TAMILNADU, India)
मदुरै ग्रामीण भूमि कब्जा निरोधक शाखा पुलिस ने अलागिरी के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। शिकायत में कहा गया है कि उन्होंने शिवराकोट्टाई में धया इंजीनियरिंग कालेज के लिए देवी मरियमान मंदिर से जुड़ी भूमि पर कथित रूप से कब्जा जमा लिया है। यह कालेज अलागिरी के नेतृत्व वाले ट्रस्ट द्वारा चलाया जाता है। भूमि पर कथित रूप से कब्जा जमाने की यह शिकायत हिन्दू धार्मिक एवं परमार्थ बंदोबस्त बोर्ड के सहायक आयुक्त की शिकायत पर दर्ज की गयी। बोर्ड के संयुक्त आयुक्त मुथुविजयन ने यह जानकारी दी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।