झारखंड में एक और लव जेहाद.......
(JHARKHAND, India) नेशनल लेवल की शूटर के साथ धोखाधड़ी कर शादी और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने के मामले के बीच झारखंड में लव जेहाद के कुछ और मामलों ने भी तूल पकड़ लिया है। डीजीपी आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान बुधवार को हजारीबाग एसपी कार्यालय पहुंचे सूरज प्रजापति ने अपनी बहन के अपहरण के बाद धर्म परिवर्तन की शिकायत की है, वहीं चतरा में एहसान नाम के एक युवक द्वारा दूसरे संप्रदाय की नाबालिग लड़की को गर्भवती करने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर हिन्दू संगठनों ने आज चतरा बंद रखा है। संवेदनशील मामला होने के कारण चतरा में स्वतः ही सभी दुकानें बंद हैं और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।