पहली बार भारत-पाक में आज होगी सेक्टर लेवल की मीटिंग
(International)
भारत-पाकिस्तान के बीच सरहद पर आज पहली बार तनाव कम करने के लिए सेक्टर लेवल की मीटिंग होगी । बताया जाता है कि आरएस पुरा सेक्टर में फ्लैग मीटिंग होने जा रही है । इसमें भारत की तरफ से बीएसएफ के डीआईजी और पाकिस्तान की तरफ से चिनाब रेंजर्स के कमांडर शिरकत करेंगे । इधर कल रात सीमा पर एकदम शांति का माहौल रहा । किसी भी तरफ से फायरिंग या गोले दागने की कार्रवाई नहीं हुई । ऐसा होना मीटिंग के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है । फ्लैग मीटिंग में दोनों पड़ोसियों के बीच कठुआ से अखनूर तक 200 किलोमीटर लंबी सीमा पर सीजफायर का सम्मान करने के एजेंडे पर जोर होगा । भारत-पाकिस्तान के बीच सरहद पर तनाव कम करने के लिए फ्लैग मीटिंग का सहारा लिया जा रहा है । गौरतलब है कि हाल के दिनों में पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है । हालात ज्यादा बिगड़ जाने के बाद बीएसएफ की ओर से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।