प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह उपमहाद्वीप के बाहर अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा पर जापान के लिए रवाना हो गए। जहां वे कारोबारी समझौतों के साथ नागरिक परमाणु करार पर भी हस्ताक्षर कर सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली से एयर इंडिया के विशेष विमान से जापान के क्योटो के लिए रवाना हुए। जहंा जापान के पीएम शिंजो एबे प्रोटोकाॅल तोड़कर उनकी अगवानी करेंगे। आज जापानी पीएम भारतीय प्रधानमंत्री के स्वागत में रात्रि भोज भी देंगे। वही दोनों समकक्ष प्रधानमंत्री की ओर से संयुक्त रुप से एक सार्वजनिक सभा को भी संबोधित किया जाएगा। प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी आज क्योटो में नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक भी जाएंगे। जहां वे प्रयोगशाला में छात्रों और युवाओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे क्योटो गर्वनर से वाराणसी को बेहतर बनाने पर भी चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा के दौरान जापान के सम्राट और सम्राज्ञी से भी मिलेंगे। गौरतलब है कि मोदी 2012 में गुजरात के मुख्यमंत्री बतौर जापान की यात्रा कर चुके हैं, जिसे काफी सफल माना गया था। मौजूदा प्रधानमंत्री एबे तक विपक्ष के नेता था और मोदी ने उनसे भी मुलाकात की थी। मोदी की जापान यात्रा 3 सितंबर तक चलेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।