राज्य के कई इलाकों में पिछले 24 घंटों में अच्छी बारिश
(India)
प्रदेश के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अलवर के किशनगढ़बास और देसूरी, धौलपुर, भीलवाड़ा के आसींद और भीम, ब्यावर के जवाजा, टोंक के निवाई, अजमेर के शेरवाड़ा और गोहिला और जयपुर के फागी मालपुरा में अच्छी बारिश हुई। सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में दोपहर बाद 30 मिनट तक रिमझिम बारिश होती रही। करौली मुख्यालय पर 20 मिनट तक तेज और 10 मिनट तक रिमझिम बारिश हुई। श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ कस्बे में शुक्रवार को दो घंटे तक जमकर बरसात हुई। कस्बे में 32 मिमी बारिश दर्ज की गई। शेखावाटी में शुक्रवार को कई स्थानों पर बारिश हुई। सबसे ज्यादा नवलगढ़ में 28 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं उदयपुरवाटी में 11 मिमी बारिश हुई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।