भूटान, ब्राजील और नेपाल का दिल जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे ओसाका एयरपोर्ट पहुंचें। यहां पर उनकी आगवानी के लिए पहले से ही जापान के प्रधानमंत्री मौजूद थे। यहां से वह क्योटो जाएंगे, जो यहां से करीब चालीस किमी दूर है। मोदी की पांच दिन की इस यात्रा से दोनों देशों को काफी उम्मीदें हैं। उम्मीद है कि मोदी जापान यात्रा में रिश्तों की एक नई इबारत लिखेंगे। प्रधानमंत्री सीधे जापान की अध्यात्मिक नगरी कहे जाने वाले क्योटो शहर पहुंचेंगे। यहां जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे खुद मोदी का स्वागत करेंगे। यहां मोदी रिश्तों की एक नई परिभाषा लिखेंगे, विकास का नया पैमाना गढ़ेंगे। यहां पर होने वाली बातचीत से पहले यह साफ कर दिया गया है कि भारत अपने परमाणु सिद्धांतों की समीक्षा नहीं करेगा। इस दौरान होने वाली वार्ता में दोनों देशों के बीच ढांचागत विकास के मुद्दे पर अधिक जोर दिया जाएगा। इसके अलावा उम्मीद यह भी है कि दोनों देशों के बीच रक्षा और परमाणु ऊर्जा पर भी कोई समझौता हो जाए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।