क्योटो की तर्ज पर विकसित होगा काशी
(International)
जापान की धरती पर नरेंद्र मोदी के कदम रखते ही भारत और मेजबान के बीच पहला करार हुआ है. इस करार के तहत क्योटो की तर्ज पर काशी को विकसित किया जाएगा। यानी बनारस को स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा। इस संबंध में क्योटो के मेयर और भारतीय राजदूत के बीच एक समझौता हुआ। 5 दिनों के दौरे पर आज जापान पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत हुआ. जापानी पीएम शिंजो आबे ने प्रोटोकॉल तोड़कर मोदी की अगुवानी की. आबे ने क्योटो के सरकारी गेस्ट हाउस में मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया. मोदी ने आबे को तोहफे में श्रीमद्भागवत गीता और विवेकानंद की किताब भेंट की. वाराणसी और क्योटो के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान सरल बनाने को लेकर भारत और जापान के बीच एमओयू पर दस्तखत हुआ है. क्योटो-काशी स्मार्ट सिटी प्रोग्राम पर दस्तखत क्योटो के मेयर क्योतो कादोकावा और जापान में भारतीय राजदूत दीपा गोपालन वाधवा के बीच हुआ। इस दस्तखत के गवाह बने पीएम मोदी और उनके समकक्ष शिंजो आबे. मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी यानी काशी को इसकी सांस्कृतिक धरोहर को बरकरार रखते हुए 21वीं शताब्दी के शहर के तर्ज पर विकसित करना पीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।